भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला से पहले संकट का बादल मंडराया! बारिश से धुल सकता है मैच का रोमांच

Update: 2026-02-13 18:00 GMT

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। जिससे दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी को झटका लग सकता है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बड़ी मुश्किल से पाकिस्तान यह मैच खेलने के लिए तैयार हुआ, अब मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराने लगा।

करीब 4 घंटे की बारिश होने के अनुमान

दरअसल श्रीलंका के अधिकारियों ने 15 और 16 फरवरी के लिए मौसम की चेतावनी जारी की है, जो क्रिकेट फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली हैं। बता दें कि मैच के दिन करीब 4 घंटे की बारिश होने के अनुमान जताए जा रहे हैं। बात सिर्फ बारिश तक नहीं रुक रही है, बल्कि 26% तूफान आने के भी आसार जताए जा रहे हैं। यह खबर क्रिकेट फैंस का दिल तोड़ सकती है। क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार कर रहे थे।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड

अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान के हेड टू हेड की बात करें, तो टूर्नामेंट में अब तक दोनों के बीच कुल 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टीम इंडिया ने 7 बार जीत दर्ज की है जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच जीता है. पाकिस्तान को इकलौती जीत 2021 के टी20 विश्व कप में मिली थी। रिकॉर्ड देखकर इस बार भी भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है।

Tags:    

Similar News