गाजियाबाद के इस स्कूल में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन शुरू

पुलिस सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है। प्रशासन के निर्देशानुसार, छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है

Update: 2026-02-25 06:35 GMT

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के गोविंदपुरम इलाके के ग्रीन फील्ड स्कूल में तेंदुए के घुसने की खबर आई है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग किया गया है। हांलाकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रही है। प्रशासन के निर्देशानुसार, छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा तेंदुआ

दरअसल स्कूल से एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदूआ स्कूल परिसर में घूमता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल से बच्चों और स्टाफ को बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़े जाने की कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

वन विभाग की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आसपास के लोगों से घरों के अंदर रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस और वन कर्मी लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News