धर्मांतरण गैंग का खुलासा! रेप करवाकर धर्म बदलने का दबाव, दो शातिर बहनों की काली करतूत
इस मामले में अब तक अमरीन खान, आफरीन और चंदन यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमरीन और चंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित धर्म परिवर्तन और यौन शोषण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस गैंग को अमरीन और आफरीन नाम की दो बहनें चला रही आरोप के अनुसार, वे गरीब परिवारों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाती थीं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनका शोषण करवाती थी। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ रेप, धमकी और धर्म परिवर्तन के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की
इस मामले में अब तक अमरीन खान, आफरीन और चंदन यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अमरीन और चंदन से पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि फरार आरोपी यासिर, बिलाल और चानू की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिया बयान
इस मामले की पहली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विधवा है और दो बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही थी। वह कैटरिंग सर्विस में वीआईपी वेटर का काम करती थी। साल 2023 में एक मॉल में उसकी मुलाकात अमरीन से हुई, जिसने उसे 10 हजार रुपये सैलरी पर बच्चे की देखभाल का काम दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उसे अशोका गार्डन स्थित घर में रखा गया और बाद में सागर रॉयल विला के मकान में बुलाया जाने लगा, जहां अमरीन अपने साथी चंदन यादव के साथ रहती थी।
चाय में नशीला पदार्थ डालकर पिलाया गया
पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2024 में उसे नारायण नगर स्थित चंदन की बहन के घर ले जाया गया, जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद उसे बदनाम करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और नमाज पढ़ने व बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया।
नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप
वहीं, दूसरी पीड़िता ने भी सामने आकर इसी तरह के शोषण की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी पीड़िता ने भी आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किया गया। दोनों मामलों में समान तरीके से महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेल करने की बात सामने आने के बाद पुलिस को संगठित गिरोह होने की आशंका है।
आरोपी बहनें सामान्य जीवन-यापन करती थीं
स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी बहनें कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थीं और उनकी गतिविधियां सामान्य रहती थी। इस कारण किसी को संदेह नहीं हुआ। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, संभावित अन्य पीड़िताओं और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।