अफगान फाइटर के साथ रिलेशनशिप में टाइगर श्रॉफ की बहन! क्या दूसरे धर्म में करेगी शादी? बताई सच्चाई
मुंबई। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में रियलिटी शो 'द 50' में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह पिछले कुछ समय से अफगानी मूल के प्रोफेशनल MMA फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी के साथ रिलेशनशिप में हैं।
कृष्णा की अब्दुल से पहली मुलाकात मुंबई में एक फाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई और लगभग 8 महीने तक वीडियो कॉल पर बात करने के बाद वे पहली बार मिले।
कृष्णा ने साझा किया कि गोवा में मिलने के बाद जब वे एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को अलविदा कह रहे थे, तो दोनों अचानक रोने लगे। उस पल उन्हें अहसास हुआ कि उनका रिश्ता कितना गहरा है।
कृष्णा ने अब्दुल को एक Alpha मेल बताया और कहा कि उन्हें मजबूत पुरुष पसंद हैं। हालांकि दोनों की भाषाएं अलग हैं (अब्दुल फारसी और कृष्णा अंग्रेजी बोलती हैं), फिर भी उनके बीच जबरदस्त ट्यूनिंग है।
खबरों के मुताबिक, दोनों ने सगाई कर ली है और वर्तमान में लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।