रश्मिका मंदाना के हाथों में आज रचेगी मेंहदी, विजय देवरकोंडा संग कल लेंगी सात फेरे, जानें इनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई...

उदयपुर में प्रुमुख हस्तियों का लगा जमावाड़ा। शादी को निजी रखा गया है जिसमें लगभग 100 मेहमान शामिल हो रहे हैं

Update: 2026-02-25 10:40 GMT

मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज मेंहदी और हल्दी की रस्म है, दोनों कल उदयपुर ‘द वेडिंग ऑफ विरोष’ में फेरे लेंगे। रश्मिका की विजय से पहली मुलाकात उनकी कहानी 2017 में तेलुगु फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर शुरू हुई। इसी दौरान रश्मिका ने रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई तोड़ी थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शादी को निजी रखा गया है जिसमें लगभग 100 मेहमान शामिल हैं।

उदयपुर पहुंचने वाले प्रमुख चेहरों में ये शामिल हैं

तरुण भास्कर: विजय की फिल्म 'पेली चुपुलु' के निर्देशक।

ईशा रिब्बा: साउथ अभिनेत्री।

राहुल रविंद्रन: रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के निर्देशक।

आशिका रंगनाथ: अभिनेत्री।

संदीप रेड्डी वांगा: 'अर्जुन रेड्डी' के निर्देशक।

श्रव्या वर्मा: कपल की करीबी दोस्त और प्रसिद्ध स्टाइलिस्ट।

दोस्ती बदला प्यार में

2019 में वे फिल्म 'डियर कॉमरेड' में दोबारा साथ दिखे। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके बीच की नजदीकियों ने डेटिंग की अफवाहों को और हवा दी।

सालों तक रही गोपनीयता

कई सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। हालांकि, फैंस ने अक्सर उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों में एक जैसे बैकग्राउंड और वेकेशन लोकेशन्स को नोटिस किया, जिससे उनके साथ होने के संकेत मिलते रहे।

पब्लिक मोमेंट्स और सगाई

फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन के दौरान, जब रणबीर कपूर ने रश्मिका से विजय को कॉल करवाया, तो विजय के सहज जवाब और रश्मिका के शर्माने ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में एक निजी समारोह में उन्होंने सगाई की थी।


Tags:    

Similar News