NCERT विवाद मामले में सरकार का बड़ा फैसला! न्यायपालिका के बारे में लिखा गया हिस्सा हटाया जाएगा
सरकार इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई पर विचार कर रही है।
नई दिल्ली। NCERT की किताबों में बदलाव को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। भारत सरकार और NCERT ने पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाने और 'गैर-जरूरी' बोझ को कम करने के तर्क के साथ कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। दरअसल NCERT ने राजनीति विज्ञान की किताबों से कुछ ऐसे संदर्भ हटाए हैं या संशोधित किए हैं जिन्हें सरकार विवादास्पद या पुराना मानती है।
न्यायपालिका के बारे में लिखा गया हिस्सा हटाया जाएगा
जानकारी के मुताबिक एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार विषय से संबंधित सामग्री पर सरकार गंभीर है। सरकार इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई पर विचार कर रही है। NCERT की आठवीं कक्षा की किताब से न्यायपालिका के बारे में लिखा गया हिस्सा हटाया जाएगा।