यात्रीगण ध्यान दें! होली पर चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, जानें किस दिन कौन सी ट्रेन चलेगी?

Update: 2026-02-25 09:10 GMT

नई दिल्ली। होली 2026 के अवसर पर भारतीय रेलवे ने दिल्ली, मुंबई और बनारस (वाराणसी) के बीच यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। बता दें कि दिल्ली, मुंबई और बनारस समेत कई प्रमुख शहरों से अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। आप अपनी यात्रा की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।

दिल्ली और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेनें

दादर - नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल (04001/04002):

ट्रेन संख्या 04001 (दादर से नई दिल्ली): यह ट्रेन 27 फरवरी और 6 मार्च 2026 को दादर से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 04002 (नई दिल्ली से दादर): यह ट्रेन 25 फरवरी और 4 मार्च 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।

मुंबई और बनारस/वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनें

LTT मुंबई - बनारस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (01073/01074):

ट्रेन संख्या 01073 (LTT से बनारस): 25 और 26 फरवरी तथा 4 और 5 मार्च 2026 को दोपहर 12:15 बजे चलेगी।

ट्रेन संख्या 01074 (बनारस से LTT): 27 और 28 फरवरी तथा 6 और 7 मार्च 2026 को सुबह 05:30 बजे रवाना होगी।

LTT मुंबई - वाराणसी AC स्पेशल (04225/04226):

ट्रेन संख्या 04225 (LTT से वाराणसी): 26 फरवरी और 2 मार्च 2026 को दोपहर 02:35 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 04226 (वाराणसी से LTT): 25 फरवरी और 1 मार्च 2026 को रात 01:35 बजे चलेगी।

मुंबई सेंट्रल - वाराणसी AC स्पेशल (09183/09184):

यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार और वाराणसी से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

दिल्ली और वाराणसी/बनारस के बीच स्पेशल ट्रेनें

वाराणसी - नई दिल्ली स्पेशल (04209/04210):

यह ट्रेन 24 फरवरी 2026 से वाराणसी से रात 10:30 बजे और नई दिल्ली से शाम 07:25 बजे रोजाना संचालित होगी।


Tags:    

Similar News