लॉरेन्स बिश्नोई के वकील पर हमले की राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली जिम्मेदारी, बोले- मुखबिरी करता था इसीलिए चलवाई गोली
नई दिल्ली। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है। बता दें कि इन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली। अपनी पोस्ट में दीपक खत्री को लॉरेन्स का करीबी बताया और कहा कि लॉरेन्स के लिए मुखबरी करने के चलते ये हमला किया गया है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
हमला उस समय हुआ जब वकील दीपक खत्री अपने साथियों के साथ मरघट वाले हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। बाइक सवार 3 हमलावरों ने उनकी कार पर पीछे से करीब 4 राउंड फायरिंग की। बता दें कि इस हमले में वकील दीपक खत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे उनके सहयोगी संदीप के कंधे में गोली लगी। संदीप की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।