पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 7 लोगों की मौत, 16 घायल

डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी

Update: 2026-02-23 12:09 GMT

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे मे 7 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर के सोने की वजह से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News