डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति ने मेट्रो के सामने कूदकर दी जान, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

हादसे की वजह से द्वारका से नोएडा और वैशाली के मार्ग पर करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही

Update: 2026-02-24 08:34 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर आज यानी मंगलवार को ट्रेन के सामने छलांग लगाकर 45 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर लिया। मृतक की शिनाख्त करने के बाद पता चला कि वह करोली राजस्थान का निवासी है, जिसका नाम महाराज सिंह है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मेट्रो पुलिस उपायुक्त ने दी जानकारी

मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि आज जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को एक शख्स के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची , फिर शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हांलाकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

परिजनों ने दी जानकारी

परिजनों ने जानकारी दी कि महाराज सिंह काफी दिन से डिप्रेशन के मरीज थे और इनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कल भी इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वो उत्तम नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के दिल्ली आए थे। उनके परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। इस मामले पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

30 मिनट तक मेट्रो सेवा रही प्रभावित

वहीं, हादसे की वजह से द्वारका से नोएडा और वैशाली के मार्ग पर करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा बाधित रही।

Tags:    

Similar News