हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी लैंडस्लाइड! सड़कें हुईं बंद, बाल-बाल बचे कई वाहन चालक

बता दें कि राहत की बात यह रही कि पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया।

Update: 2026-02-24 08:40 GMT

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकरण घाटी के बरशैनी ब्लॉक में भारी लैंडस्लाइड होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड की वजह से सड़क बंद हो गई। भूस्खलन के दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन चालक बाल-बाल बच गए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

सड़कें हुईं बंद

पहाड़ी से भारी मलबा गिरने की वजह से मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। घटीगढ़ के नजदीक पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों और मलबे के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ी से यह भूस्खलन साफ मौसम में हुआ है, जिससे घाटी के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

मणिकर्ण घाटी में भारी लैंडस्लाइड

बता दें कि राहत की बात यह रही कि पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। स्थानीय निवासी शशि ठाकुर कहते हैं कि, "बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अस्थिर हो चुका है. ऐसे में दिन-रात छोटे-बड़े पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

वाहन चालकों से की अपील

वहीं, लोक निर्माण विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद ठाकुर का कहना है कि, मार्ग को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। मणिकर्ण में एक मशीन तैनात की गई है, ताकि भविष्य में मार्ग बंद होते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके। मार्ग से गुजरते वक्त वाहन चालक सावधानी बरतते हुए वाहन चलाएं।



Tags:    

Similar News