केरल का नाम बदले जाने पर शशि थरूर ने कसा तंज, बोले- ये तो बताओ अब अंग्रेजी में केरल के लोगों को क्या कहेंगे...

दरअसल, केरल विधानसभा दो बार प्रस्ताव पारित कर चुकी थी, जिसमें केंद्र से संविधान में संशोधन की मांग की गई है।

Update: 2026-02-24 10:36 GMT

तिरुवनंतपुरम। मोदी कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' कर दिया है। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। ऐसे में तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए नया सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पूछा कि अगर राज्य का नाम केरलम हो गया तो अंग्रेजी में केरल के लोगों को क्या कहा जाएगा। 

क्या बोले शशि थरूर

शशि थरूर ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि नाम बदलना ठीक है, लेकिन अंग्रेजी बोलने वालों के लिए एक छोटा सा भाषाई सवाल है। उन्होंने पूछा कि केरलाइट और केरलन शब्दों का क्या होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि केरलमाइट किसी सूक्ष्म जीव जैसा लगता है और 'केरलमियन' किसी खनिज जैसा। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सुझाव दिया कि नए शब्द के लिए प्रतियोगिता कराई जा सकती है।

बदला गया नाम

दरअसल, केरल विधानसभा दो बार प्रस्ताव पारित कर चुकी थी, जिसमें केंद्र से संविधान में संशोधन की मांग की गई है। मांग यह थी कि राज्य का नाम उसकी मलयालम वर्तनी के अनुसार केरलम किया जाए और इसे आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में लागू किया जाए। अब केंद्र की कैबिनेट ने भी नाम बदलने वाली मांग पर मुहर लगा दी है। 




Tags:    

Similar News