वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! जम्मू तवी से श्रीनगर तक 1 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा होगी शुरू
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा 1 मार्च से शुरू होने वाली है। यह सेवा कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।
पर्यटकों दोनों को काफी सुविधा होगी
जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को काफी सुविधा होगी। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और बनिहाल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। साथ ही यह ट्रेन लगभग 191 किमी की दूरी तय करेगी और यात्रा में करीब 4 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा।
ट्रेन संख्या
दरअसल, जम्मू से श्रीनगर के लिए 26401 और वापसी में श्रीनगर से जम्मू के लिए 26402। वहीं यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए, इस ट्रेन में कोच की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है।
ट्रेन 26401: जम्मू तवी से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान करेगी और 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।
ट्रेन 26402: श्रीनगर से दोपहर 02:00 बजे चलेगी और शाम 06:50 बजे जम्मू तवी पहुँचेगी।