IYC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रोटेस्ट, पुलिस से हुई नोकझोंक

Update: 2026-02-24 12:53 GMT

नई दिल्ली। उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में रायसीना रोड स्थित भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। साथ ही उनके ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए उनके ऑफिस के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। वहीं यहां भारी पुलिस बल मौजूद है।

भारी घेराबंदी

पुलिस ने युवा कांग्रेस कार्यालय के दोनों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग कर दी है ताकि कार्यकर्ता मार्च न निकाल सकें। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary forces) की तैनाती की गई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की खबरें आ रही हैं। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों में भरकर ले जाया गया है।

धारा 144 जैसी पाबंदियां लगाई गई

बता दें कि कार्यकर्ता "लोकतंत्र की हत्या" और "उदय भानु चिब को रिहा करो" के नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार शांतिपूर्ण विरोध को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के कुछ रास्तों पर आवाजाही प्रतिबंधित की गई है और सुरक्षा कारणों से धारा 144 धारा लगा दी गई है। 

Tags:    

Similar News