'द केरल स्टोरी 2' को मिला सर्टिफिकेट, लगे 16 कट, रेप, किसिंग जैसे सीन पर चली कैंची

Update: 2026-02-24 11:00 GMT

मुंबई। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को सेंसर बोर्ड (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन इसके लिए निर्माताओं को फिल्म में 16 बड़े बदलाव और कट करने पड़े हैं। साथ ही किसिंग विजुअल्स और रेप सीन को 50 प्रतिशत कम कर दिया गया।

रेप और यौन हिंसा के सीन

फिल्म में दिखाए गए बलात्कार और यौन हिंसा के दृश्यों को मूल फुटेज से 50% तक कम कर दिया गया है। विशेष रूप से, रेप सीन की अवधि में लगभग 20 सेकंड की कटौती की गई है।

किसिंग और इंटीमेट सीन

एक 'लिप-लॉक' सीन को 7 सेकंड छोटा किया गया है और अन्य किसिंग दृश्यों को भी 50% तक घटा दिया गया है।

हिंसा वाले दृश्य

साथ ही एक अन्य सीन में महिलाओं को थप्पड़ मारने और उनके सिर पर वार करने वाले दृश्यों को 2-2 सेकंड कम किया गया है। वहीं फिल्म के 3 डायलॉग बदले गए हैं और एक आपत्तिजनक शब्द को म्यूट किया गया है। आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराने वाले सीन में भी बदलाव के निर्देश दिए गए हैं।

डिस्क्लेमर जोड़ने का आदेश

फिल्म की शुरुआत में एक लंबा डिस्क्लेमर (Voice-over के साथ) जोड़ने को कहा गया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इन बदलावों के बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 131 मिनट और 24 सेकंड (लगभग 2 घंटे 11 मिनट) रह गया है। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Tags:    

Similar News