प्रेमी के साथ भागी महिला 5 दिन बाद जब लौटी तो पति ने थाने में गोली मारकर की हत्या, पूरा मामला जानकर हैरान हो जाएंगे

पुलिस महिला को खोजकर कार्रवाई की तैयारी कर रही थी तभी उसके पति ने थाने के अंदर आकर महिला पर गोली गोली चला दी।;

Update: 2026-01-12 11:50 GMT

 हरदोई। यूपी के हरदोई से सनसनी फैलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल थाने के अंदर ही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति था। हालांकि इस मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महिला प्रेमी के साथ चली गई

दरअसल महिला पांच दिन पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस महिला को खोजकर कार्रवाई की तैयारी कर रही थी तभी उसके पति ने थाने के अंदर आकर महिला पर गोली गोली चला दी। इस मामले में एसपी ने आईओ और महिला आरक्षी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पति ने पीछे से किया वार

बता दें कि यह वारदात पाली थाने में हुई है। जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया निवासी सोनी पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इस मामले में पति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी पत्नी घर से जेवरात और नगद लेकर भाग गई है।

पुलिस महिला को सोनी को कोर्ट में पेश करने जा रही थी

पुलिस ने महिला को आज यानी सोमवार को सोनी को कोर्ट में पेश करने और अन्य कानूनी औपचारिकताओं की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच एक महिला सिपाही सोनी को थाना परिसर में स्थित मेस में खाना खिलाने ले जा रही थी तभी पति अनूप ने पीछे से वार कर दिया, पत्नी गोली लगते ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घायल सोनी को अस्पताल ले जाया गया

थाना परिसर में गोली चलने की आवाज से पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल सोनी को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति अनूप के साथ ही उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। इस हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।


Tags:    

Similar News