राज्यसभा चुनाव के लिए TMC ने जारी किए 4 उम्मीदवारों की लिस्ट! बाबुल सुप्रियो सहित इस दिग्गज का नाम शामिल

Update: 2026-02-27 17:30 GMT

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें बाबुल सुप्रियो सहित बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में शामिल है।

प्रतिबद्धता की विरासत को कायम रखेंगे

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर राज्यसभा उमीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोएल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। आशा है कि वे तृणमूल की अटूट दृढ़ता और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की विरासत को कायम रखेंगे।

समझे बंगाल का नंबर गेम

दरअसल, पश्चिम बंगाल की 5 राज्य सभा सीटें खाली हुई हैं। नंबर गेम देखें तो यह तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के पक्ष में दिखाई दे रहा है। विधानसभा में ममता बनर्जी की टीएम के 223-225 विधायकों के साथ 5 में से चार सीटों पर जीत दर्ज करना तय माना जा रहा है। वहीं 64-65 विधायकों वाली बीजेपी को 1 सीट जीतने के लिए जरूरी 49 वोट मिल जाएंगे, जिससे वह पहली बार अपनी ताकत पर राज्यसभा सदस्य भेजने में सक्षम होगी। बता दें कि देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, 16 मार्च को वोटिंग होगी। इसमें 5 सीटें पश्चिम बंगाल की भी हैं। विधायकों की संख्या के आधार पर तृणमूल कांग्रेस को चार और भाजपा को एक सीट मिलना तय है।

Tags:    

Similar News