विजय-रश्मिका ने मचाया तहलका! शादी की पहली तस्वीर पर म‍िले इतने लाइक्स, विराट-अनुष्का और कैटरीना भी पीछे...

Update: 2026-02-27 13:00 GMT

मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की पहली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लाइक के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में हुई उनकी शादी की तस्वीरों को प्रशंसकों का इतना प्यार मिला कि उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

18 मिलियन से ज्यादा लाइक्स

रश्मिका की शादी की पहली पोस्ट ने महज 18 घंटों में 18 मिलियन (1.8 करोड़) से अधिक लाइक्स बटोर कर नया इतिहास रच दिया है।

कियारा और आलिया का रिकॉर्ड टूटा

रश्मिका ने कियारा आडवाणी (15.8 मिलियन) और आलिया भट्ट (14.1 मिलियन) के वेडिंग पोस्ट लाइक्स के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है।

विजय-रश्मिका ने मचाया तहलका

दोनों सितारों की पोस्ट को मिलाकर 24 घंटे के भीतर 30 मिलियन (3 करोड़) से भी अधिक लाइक्स मिले हैं, जो भारतीय सेलिब्रिटी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

विराट-अनुष्का और कैटरीना भी पीछे

रश्मिका की पोस्ट ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा (7.7 मिलियन) और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल (12.6 मिलियन) के रिकॉर्ड्स को भी पार कर लिया है।

26 फरवरी को उदयपुर में हुई थी शादी

यह शादी राजस्थान के उदयपुर स्थित ITC Mementos में संपन्न हुई, जिसमें तेलुगु और कोडवा (Kodava) रीति-रिवाजों का पालन किया गया। 

Tags:    

Similar News