फरीदाबाद जेल में राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्य, जानें पूरा मामला
फरीदाबाद। हरियाणा की फरीदाबाद जिला जेल (नीमका जेल) में आज एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में शामिल संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई।
एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
बता दें कि यह घटना रविवार-सोमवार की रात करीब 2:00 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण ने किसी नुकीले हथियार (सुए जैसी वस्तु) से रहमान पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 20 वर्षीय अब्दुल रहमान अयोध्या (मिल्कीपुर) का निवासी था। उसे पिछले साल 2 मार्च 2025 को गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया था।
साजिश का खुलासा
गिरफ्तारी के समय रहमान के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। जांच में सामने आया था कि वह ISI के इशारे पर राम मंदिर की रेकी कर रहा था और वहां धमाका करने की फिराक में था। प्रारंभिक तौर पर यह आपसी रंजिश या वैचारिक विवाद का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस और जेल प्रशासन अभी हत्या के सटीक कारणों की जांच कर रहै है।