ई तीन गो बोल रही है...विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस! सीएम पर महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप

Update: 2026-02-09 08:30 GMT

पटना। बिहार विधानसभा में कई मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं हंगामे और दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की बहस के कारण सदन का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कार्यवाही को दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि बिहार विधान परिषद में आज की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच जबरदस्त तीखी नोकझोंक हुई।

विवाद की वजह

दरअसल, आरजेडी की महिला विधान पार्षदों ने राबड़ी देवी के नेतृत्व में बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सदन में जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। बता दें कि विपक्ष के हंगामे को देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने राबड़ी देवी, मुन्नी रजक और उर्मिला ठाकुर की ओर इशारा करते हुए कहा कि "ई तीन गो बोल रही है... सुन लो..."। उन्होंने सभापति से अपील की कि हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पिछली सरकारों पर हमला

नीतीश कुमार ने 15 साल के आरजेडी शासन पर तंज कसते हुए कहा, "इन लोगों को कुछ आता था? कोई काम किया है? ये लोग 15 साल थे लेकिन कोई काम नहीं किया"। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब लालू यादव को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा, तो उन्होंने मजबूरी में अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को सीएम बना दिया।

राबड़ी देवी का पलटवार

राबड़ी देवी ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया और उन्हें "महिलाओं का विरोधी" बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों की फाइलें खोलकर देखी जानी चाहिए।

Tags:    

Similar News