लहू से नहाया वैलेंटाइन वीक: लॉ कॉलेज के CLASS ROOM में छात्र ने छात्रा की हत्या कर खुद को मारी गोली, मां ने यह कहा...

Update: 2026-02-09 08:14 GMT

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। वैलेंटाइन वीक में जहां लोग प्यार का इजहार करते हैं तो वहीं एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हिला कर रख दिया है। दरअसल, एक सनकी आशिक ने ऐसी दिल दहलाने वाली साजिश रची जिसमें उसने खुद को मौत के हवाले तो किया ही साथ ही प्रेमिका की जान ले ली।

सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी

बता दें कि गांव उसमा स्थित एक कॉलेज में वैलेंटाइन वीक के बीच कॉलेज में दाखिल होकर एक युवक ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने छात्रा की मौत के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी गांव नौशहरा पनुआ के रूप में हुई है। वहीं, आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान प्रिंसराज सिंह, निवासी गांव मलिया के रूप में हुई है।

एकतरफा प्रेम से जुड़ा है मामला

फिलहाल जांच में सामने आया है कि मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अभी कक्षाएं शुरू हुई थी। छात्रा अपनी कक्षा में पहुंच थी। तभी युवक आया और उसके सिर पर गोली मार दी। छात्रा की उसी समय सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। इसके तुरंत बाद युवक ने उसी हथियार के साथ खुद पर गोली चला दी। घटना की जानकारी परिसर में फैलने के तुरंत बाद ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीमों ने पहुंच शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

छात्रा की मां ने उठाया सवाल

छात्रा की मां ने कहा कि उनकी सात बेटियां हैं। जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली तब वह दौड़ी-दौड़ी कॉलेज पहुंची। यहां आकर पता चला गोली मारने वाला लड़का तरनतारन का है। उन्होंने सवाल उठाया कि कि कोई पिस्टल लेकर क्लासरूम में कैसे घुसा। रो-रोकर मां का बुरा हाल है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बता दें कि प्रिंसराज सिंह ने जिस युवती को गोली मारी, वे लॉ की पढ़ाई कर रही थी। इतना ही नहीं, प्रिंसराज खुद भी लॉ का ही स्टूडेंट है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कॉलेज परिसर को खाली करवा लिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच हत्या व आत्महत्या में प्रयोग किया गया पिस्टल रिकवर कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी तरन तारन सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। हथियार कहां से आया और युवक कॉलेज तक कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News