Accident: नासिक में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित नौ लोगों की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By :  Aryan
Update: 2026-04-04 04:15 GMT

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य कार में एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। 

नासिक के डिंडोरी इलाके में हुई घटना

यह घटना महाराष्ट्र के नासिक के डिंडोरी इलाके में शुक्रवार देर रात हुई है। इस दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। यह हादसा रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। राहत-बचाव अभियान के तहत दो क्रेन और तैराकों की मदद से आधी रात के आसपास कार और उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया 

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदोरे गांव निवासी दरगुड़े परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुड़े (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में पांच लड़कियां (उम्र 7 से 14 वर्ष) और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News