नेपाल के बाद अब फ्रांस के पेरिस में भी राष्ट्रपति के खिलाफ भड़की हिंसा, मुद्दा भी वही है सरकार के कार्यकलापों से नाराजगी

Update: 2025-09-10 11:57 GMT

नई दिल्ली। नेपाल में के पीएम ओली के खिलाफ GEN-Z आंदोलन से देश को काफी नुकसान हुआ है। वहीं इसके बाद अब ऐसा लगता है कि दुनिया का और भी देश उग्र हो गया है। दरअसल, अब नेपाल के बाद फ्रांस में बवाल भी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार लोग सैकड़ों की संख्या में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी पेरिस में बुधवार को आगजनी और तोड़फोड़ की कई घटनाएं हुईं।

प्रस्तावित बजट कटौती की वजह से लोगों में आक्रोश

रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दी है। कचरे के डिब्बे जलाए और पुलिस के साथ झड़प भी की गई है। दरअसल फ्रांस के लोग राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मैक्रों सरकार ने उनके लिए कोई काम नहीं किया। लोग जीवनस्तर में सुधार को लेकर सरकार से उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन खराब वित्तीय प्रबंधन स्थिति बिगाड़ कर रहा है। लोग प्रस्तावित बजट कटौती की वजह से भी गुस्से में हैं।

फ्रांस अभी तक पूरी तरह बंद नहीं

मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों को देश भर में तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया है। हालांकि, फ्रांस अभी तक पूरी तरह बंद नहीं है। सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई है। दरअसल संसद ने दो दिन पहले ही पीएम फ्रांस्वा बायरो को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया था। वे देश के बढ़ते कर्ज को काबू करने को लेकर काम नहीं कर पा रहे थे।  

Tags:    

Similar News