NEPAL के पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी दिया इस्तीफा! क्या अब नेपाल में शांति बहाल हो पाएगी?
नई दिल्ली। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया। काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इससे पहले पीएम कोपी ओली ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस्तीफे के बाद भी प्रदर्शनकारी शांत नहीं हो रहे हैं। अब यह सवाल मौजू हो गया है कि क्या नेपाल में शांति बहाल हो पाएगी और नई सरकार का गठन कैसे होगा।
भारत में नेपाल दूतावास की बढ़ाई सुरक्षा
बता दें कि नेपाल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। प्रदर्शनकारियों और विपक्षी दलों की ओर से बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग तेज होते जा रही है। इस बीच भारत में नेपाल दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में नेपाल का दूतावास बाराखंभा रोड पर स्थित है। वहीं बिहार में पूर्वी चंपारण के रक्सौल शहर से सटे नेपाल के बीरगंज में आज सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन ने हिंसक प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए पूरे शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।
हामी नेपाल ने प्रदर्शनकारियों से की शांति की अपील
युवाओं के प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाली NGO 'हामी नेपाल' ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है। हामी नेपाल ने कहा कि सरकार पहले ही गिर चुकी है। अब समय आ गया है कि हम वापस हो जाएं और इस विनाश का अंत करें। हिंसा को लेकर उठाए गया हर एक कदम और कीमती जान को खोना और दर्द लाएगा। आखिरी में वो हम ही होंगे जो इससे पीड़ित होंगे।