भाजपा की 'बुलडोजर राजनीति'पर बरसें अखिलेश यादव, बोले- बुलडोजर विध्वंसकारी सोच का प्रतीक...

Update: 2026-01-30 05:17 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'बुलडोज़र राजनीति' और सरकारी कार्यशैली पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा राज में बुलडोज़र नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है।

क्या बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने लिखा कि क्या ‘भेदकारी भाजपा’ के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे। अपने ऊपर लगे मुक़दमे तो सत्ताधीश हटवा सकते हैं लेकिन जो पाप उन्होंने किये हैं, उसके मुकदमे ऊपरवाले की अदालत में लिखे जा रहे हैं, उससे वो कैसे बचेंगे? इतना अन्याय और पाप करके कोई सो कैसे सकता है? नाइंसाफी भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। एकतरफ़ा पक्षपातपूर्ण रवैया स्वयं में एक गुनाह होता है। भाजपा राज में बुलडोज़र नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन गया है। भाजपा की सियासत जिस तरह नाइंसाफ़ी कर रही है, अब उसकी हार सामने है। भाजपाई अन्याय हारेगा! भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें।साजिश से बड़ी ‘सच्चाई’ होती है।

Tags:    

Similar News