ईरान-इजराइल में जारी जंग के बीच मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला! विदेश में फंसे पंजाबी परिवार को लाएंगे वापस

Update: 2026-03-02 11:38 GMT

चंडीगढ़। ईरान-इजराइल के बीच जारी के जंग के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, कई पंजाबी परिवार यूएई में फंसे हुए हैं। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों में घूमने गए थे लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वह देश नहीं लौट पाए। ऐसे में अब अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है।

सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा कि अरब देशों में लड़ाई की वजह से कई पंजाबियों को इन देशों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने एनआरआई विंग के नंबर जारी किए हैं। अगर कोई या उनके परिवार का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो तुरंत इन नंबर पर संपर्क करें। मैं विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। हम उन्हें जल्द से जल्द सभी जरूरी मदद देने के लिए तैयार हैं। एनआरआई विंग पंजाब 24/7 कंट्रोल रूम 0172-2260042, 0172-2260043, व्हाट्सएप नंबर +91 94787 79112

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई

इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस संबंध में विदेशों में भारतीय मिशनों के संपर्क में है। मंत्री ने बताया कि युद्ध की स्थिति से प्रभावित नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित दूतावासों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।

Tags:    

Similar News