कोलकाता में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर बोला हमला! कहा- ममता की 'नौंटकी' की राजनीति को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने "भय बनाम भरोसा” का नैरेटिव पेश करते हुए TMC के 15 साल के शासन को भ्रष्टाचार, हिंसा और भेदभाव से जुड़ा बताया। शाह ने ममता पर विक्टिम कार्ड पॉल्टिक्स खेलने का भी आरोप लगाया।
क्या बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ममता बनर्जी हमेशा पीड़ित होने का नाटक करती रही हैं। कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंधी होती है, कभी वो बीमार पड़ जाती हैं, और फिर चुनाव आयोग के सामने बेबसी का नाटक करते हुए संस्था को गालियां देती हैं। लेकिन मैं उन्हें यह बताने आया हूं कि बंगाल की जनता अब पीड़ित होने के नाटक की उनकी इस राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है।