बांग्लादेश के तेवर बदले! पुराना फैसला किया रद्द, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटाया
नई दिल्ली। बांग्लादेश के तेवर आखिरकार सुस्त पड़ गए है। बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर लगा प्रतिबंध आधिकारिक तौर पर हटा लिया है। यह फैसला टूर्नामेंट शुरू होने के ठीक पहले लिया गया है, जिससे अब बांग्लादेशी प्रशंसक अपने स्थानीय चैनलों पर मैचों का आनंद ले सकेंगे।
पुरानी सरकार का आदेश हुआ रद्द
अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली पिछली अंतरिम सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध अब प्रासंगिक नहीं रह गए हैं।
IPL के प्रसारण पर लगी रोक हटी
बांग्लादेश सरकार के नए सूचना-प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने ऐलान किया कि IPL के प्रसारण पर किसी तरह की रोक नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कोई भी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी या चैनल उनके पास IPL के प्रसारण के लिए आवेदन करता है तो वो उसे नहीं रोकेंगे क्योंकि सरकार खेल और राजनीति को नहीं मिलाना चाहती। उन्होंने ये भी कहा कि IPL का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स अगर बांग्लादेश में इस लीग का प्रसारण करना चाहता है तो वो ऐसा कर सकते हैं लेकिन उनकी सरकार किसी पर जोर या दबाव नहीं डालेगी।
मुस्तफिजुर रहमान विवाद के बाद हुआ था विवाद
मूल रूप से यह बैन तब लगाया गया था जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिसे बांग्लादेश में राष्ट्रीय अपमान माना गया था।