RCB vs SRH: आज आमने-सामने होंगी दो धुरंधर टीमें! डिफेंडिंग चैंपियन बनाम रनर-अप जानें किसका पलड़ा है भारी
नई दिल्ली। आइपीएल का आगाज होने जा रहा है। आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भिड़त होने वाली है। ऐसे में सवाल उठता है कि किस टीम का पलढ़ा भारी है। IPL 2026 के उद्घाटन मुकाबले में SRH का पलड़ा RCB पर आंकड़ों के लिहाज से थोड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 26 मुकाबलों में हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 11 मैचों में जीत मिली है।
डिफेंडिंग चैंपियन बनाम रनर-अप
RCB 2025 की विजेता टीम के रूप में उतर रही है, जबकि SRH पिछले कुछ समय से आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड में हैदराबाद आगे है, लेकिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB का दबदबा रहा है। यहां खेले गए 9 मैचों में से बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं।
कुल मैच: 26
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 11
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 13
पिछला मुकाबला
2025 सीजन में जब ये दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थीं, तब हैदराबाद ने बेंगलुरु को 42 रनों से करारी शिकस्त दी थी। आज के मैच में टॉस की भूमिका अहम होगी, क्योंकि चिन्नास्वामी की पिच आमतौर पर रनों की बारिश और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
स्टार खिलाड़ी निभाएंगे अहम भूमिका
बेंगलुरु की उम्मीदें एक बार फिर विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार पर टिकी होंगी। वहीं, हैदराबाद के लिए ईशान किशन (कार्यवाहक कप्तान), ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की तिकड़ी सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकती है। दोनों ही टीमों के स्टार खिलाड़ी आज के इस मैच में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।