Amritsar Blast: मजीठा रोड बाईपास में हुआ जोरदार ब्लास्ट! शख्स का आधा हाथ उड़ा, इलाके में दहशत

फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर है।;

Update: 2025-05-27 06:41 GMT

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में जोरदार धमाके में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक उसके पास ही कुछ ऐसा सामान था जिसमें ब्लास्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर है।

क्या है पूरा मामला?

मजीठा रोड बाईपास के ऊपर आज सुबह तकरीबन 9 बजे से 9:15 बजे के बीच एक ब्लास्ट हुआ। घायल आदमी की हालत बहुत गंभीर है। यह नहीं पता चल पा रहा है कि यह आदमी इसको लेकर कहां जा रहा था। बता दें कि शख्स का आधा हाथ पूरी तरह उड़ गया है और पैर बुरी तरह जख्मी है और उसका मांस तक बाहर आ गया है।

क्या बोले स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जोरदार धमाका होने का समाचार मिला था। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक यह धमाका इतना खतरनाक था कि आस-पास का इलाका दहल गया। इस संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें एक धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर आकर देखा तो पता चला कि कोई बमनुमा वस्तु का धमाका हुआ है और एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इस पूरे मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति को चोट लगी है और हम यहां पर पहुंचे हैं। ब्लास्ट वाली कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि जख्मी शख्स कबाड़ी है और कबाड़ में मिले पुराने बम को तोड़ने के लिए यहां लाया होगा। जैसे ही उसने बम को तोड़ने का प्रयास किया, तो उसमें धमाका हो गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया।

Tags:    

Similar News