असम, केरल और पुडुचेरी में अब तक 17% मतदान, वोटरों में देखा जा रहा उत्साह

अलग-अलग इलाकों से सामने आए दृश्य लोकतंत्र के इस पर्व की जीवंत तस्वीर पेश कर रहे हैं।

By :  Aryan
Update: 2026-04-09 04:29 GMT

नई दिल्ली। असम, केरल और पुडुचेरी के लोग आज अपना विधायक चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। इनमें दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक तीनों राज्यों में पहले दो घंटे में करीब 17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

एक ही चरण में मतदान होगा

 दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा, जिनमें असम की 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 सीटें शामिल हैं। वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक असम में सबसे अधिक 17.87 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। केरल में 16.23 फीसदी, जबकि पुदुचेरी में 17.41 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है। असम में विधानसभा चुनाव में सुबह से ही वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

लोगों से चुनाव डालने की अपील की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, 'मेरे केरल के भाइयों और बहनों, आज आपके पास अपने राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का मौका है। महिलाओं, किसानों, मछुआरों, कारीगरों और दूसरों को अच्छे शासन से कैसे फायदा होगा और हर परिवार को बेहतर क्वालिटी ऑफ लाइफ कैसे मिलेगी। जालुकबारी में पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा मतदाता ने कहा, 'हम विकास चाहते हैं।' वहीं कामरूप में एक मतदाता ने बताया, यहां दो उम्मीदवार हैं। एक भाजपा से और एक कांग्रेस से। दोनों ही अच्छे हैं। एक अन्य मतदाता ने कहा, हम उसी को वोट देंगे जो अच्छा काम करेगा।

Tags:    

Similar News