बंगाल में गरजेंगे पीएम मोदी ! हल्दिया, आसनसोल और सूरी में करेंगे तीन चुनावी रैलियां

Update: 2026-04-09 04:50 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपाइयों ने बैठक की और रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की बात कही। वहीं सुरक्षा को लेकर पश्चिम बंगाल के पुलिस और प्रशासन की टीम मुस्तैद हो गई है। प्रधानमंत्री को सुरक्षा घेरे के तहत ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री रैली के माध्यम से लोगों को भाजपा की उपलब्धियां के बारे में बताएंगे।

हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन चुनावी रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन चुनावी रैलियां करेंगे, जिससे भाजपा अपने प्रचार अभियान को तेज करेगी। यह उनका चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद दूसरा दौरा है। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री की पहली रैली सुबह 9:30 बजे पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया टाउनशिप में होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित पोलो ग्राउंड के आउटडोर स्टेडियम में दूसरी सभा को संबोधित करेंगे।

सूरी के चांदमारी मैदान में आयोजित होगी

दिन की तीसरी और आखिरी रैली दोपहर 2 बजे बीरभूम जिले के सूरी के चांदमारी मैदान में आयोजित होगी। यह चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद पीएम मोदी का राज्य का दूसरा दौरा है। इससे पहले 5 अप्रैल को उन्होंने कूचबिहार से अपने अभियान की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार को घेरा था और ‘भय बनाम भरोसा’ का नारा दिया था। राजनीतिक दृष्टि से इन रैलियों को बेहद अहम माना जा रहा है। हल्दिया को नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है, जहां भाजपा अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखना चाहती है। बीरभूम जिले के सूरी में आयोजित रैली भी खास महत्व रखती है, क्योंकि यह इलाका टीएमसी का मजबूत गढ़ माना जाता है। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Tags:    

Similar News