ममता का घोंटा गला : निर्दयी मां ने अवैध संबंध में बाधा बन रही बेटी को रास्ते से हटाने के लिए पानी में डुबोया, पहचान छुपाने के लिए कुचला चेहरा, जानें पूरा मामला

पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति से विवाद होने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया।

By :  Aryan
Update: 2026-04-09 06:41 GMT


आगरा। यूपी के आगरा से सनसनी फैलाने वाली वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक निर्दयी मां ने मासूम बच्ची को पानी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद नाले में फेंकने से पहले पत्थर से चेहरा कुचल दिया। आरोपी मां ने अवैध संबंध में बाधा बनने पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दवा दिलाने के बहाने मासूम को घर से बाहर ले आई थी। 

पहचान छिपाने के लिए कुचल चेहरा

आगरा के छत्ता थाना इलाके में यमुना किनारा मार्ग पर नाले में मृत मिली बच्ची की पहचान हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही पानी में डुबोकर की थी। लेकिन पहचान छिपाने के लिए चेहर भी पत्थर से कुचल दिया था।

अवैध संबंध के लिए बेटी को हटाया रास्ते से

पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति से विवाद होने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया। वह नहीं चाहती थी कि प्रेमी के साथ जाने के दौरान बेटी किसी तरह की बाधा बने। इसके चलते बेटी की जान ले ली।

पुलिस ने दी जानकारी 

पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति से विवाद होने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया। वह नहीं चाहती थी कि प्रेमी के साथ जाने के दौरान बेटी किसी तरह की बाधा बने। इस कारण ही उसकी जान ले ली।

नाले में मिला था शव 

 यमुना किनारा मार्ग स्थित यमुना आरती स्थल के पास नाले में डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त की कोशिश की। बच्ची के पिता नाई की मंडी स्थित धाकरान निवासी रामू धाकड़ ने  बताया कि वह चांदी की चेन के कारीगर हैं। उनकी बेटी लापता है।  पुलिस ने नाले में मिली बच्ची की फोटो दिखाई तो उन्होंने उसे पहचान लिया। डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी के रूप में शिनाख्त की। पोस्टमार्टम गृह पर जब शव दिखाया गया तो वह रोने लगे।

पुलिस ने आरोपी मा को किया गिरफ्तार 

उन्होंने बताया कि पत्नी ममता बेटी को दवा दिलाने के लिए निकली थी। बच्ची की मां पर ही हत्या करने का शक जताया। देर रात बच्ची की मां खुद ही घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शव के  पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

बिहार में की शादी 

हत्यारोपी ममता के पति रामू धाकड़ ने बताया कि बिहार के रहने वाले कुछ लोगों से जान पहचान है। उन्होंने रिश्ते की बात की थी। 24 नवंबर, 2023 को वह परिवार के साथ बिहार के चंपारड़ गए थे। वहां पर शादी की। नवंबर 2024 में बेटी हुई।

पत्नी का था अवैध संबंध  

पत्नी कुछ समय से किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी। इस बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था। वह बार-बार बेटी को छोड़कर वापस बिहार जाने के लिए कहती थी।

मामले का पता चलने के बाद मायके वालों ने भी बेटी से कोई संबंध रखने से मना कर दिया है।

हत्यारोपी गुनाह कबूला 

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ममता ने बताया कि पति से विवाद के बाद बच्ची को लेकर निकलने के बाद वह परेशान थी कि आगे वह कहां जाए। बेटी खुशी को लेकर वह भटकना नहीं चाहती थी। घूमते हुए यमुना किनारा पहुंचने पर बेटी रोने लगी। इस पर गुस्सा आ गया। उसे भी लग रहा था कि जिस युवक से वह बात करती है, वह बेटी के साथ उसे स्वीकार नहीं करेगा। इससे ही उसने बेटी को नाले में फेंक दिया। इसके बाद उसका मुंह पानी के अंदर ही दबा दिया। बेटी के शरीर से हरकत बंद हुई तो उसे बाहर निकाला। पहचान छिपाने के लिए वहीं पास रखा पत्थर उठाकर बेटी के चेहरे पर मार दिया।

पुलिस ने मौके से पकड़ा 

वह बिहार जाने के लिए टूंडला पहुंच गई थी। इस बीच उसे शक हुआ कि कहीं बेटी जिंदा न हो, इसलिए वह मौत की पुष्टि करने दोबारा घटनास्थल पहुंची थी। मौके से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जघन्य अपराध करने पर अफसोस हो रहा है।


Tags:    

Similar News