पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टा अकाउंट से भारत में बैन हटा, मावरा होकेन समेत इन सेलेब्स का नाम शामिल, लोगों ने उठाया सवाल
नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ने के बाद भारत में पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया गया था। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई पाकिस्तानी कलाकार ने भारत की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी। हालांकि अब कई पाकिस्तानी एक्टर के इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत ने बैन हटा दिया गया है। जिससे भारत में यूजर्स नाराज हैं।
बता दें कि मावरा होकेन सहित तमाम पाकिस्तानी सेलेब्स ने भारतीय सेना की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी, जिसके बाद उनके इंस्टाग्राम हैंडल को भारत में बैन कर दिया गया था। लेकिन अब ये बैन हटा दिया गया है और पाक सेलेब्स के इंस्टा अकाउंट इंडिया में भी दिख रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स एक तरह से बौखला गए थे और भारतीय सेना के खिलाफ बयानबाजी करने लगे थे। जिसके बाद भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एक्शन में आया और सभी पाकिस्तानी सेलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया था।
लेकिन अब ये बैन हट गया है, जिसमें 5 पाक सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट अब इंडिया में भी शो हो रहे हैं। इन 5 पाकिस्तानी कलाकारों में जिनके नाम शामिल हैं। मावरा होकेन, सबा कमर, अहद रजा मीर, युमन जैदी , दानिश तैमूर इन कलाकारों के इंस्टा अकाउंट से बैन हटाया गया है।
इनके इंस्टाग्राम से बैन हटने के बाद इंडियन आडियंस काफी हैरान है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- अरे इंडिया वालों फिर आईडी दिख रहा है। इसके अलावा कुछ यूजर्स का मानना है कि मावरा के अकाउंट से बैन को नहीं हटाना चाहिए था। सनम तेरी कसम फिल्म से फेम कमान वालीं अभिनेत्री मावरा होकेन ने काफी विवादित बयान दिए।
वहीं फिलहाल 5 पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम हैंडल इंडिया में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब भी कई पॉपुलर पाकिस्तानी फिल्मी सितारे हैं, जिनके अकाउंट बैन हैं। इनमें हानिया आमिर, फवाद खान, माहिरा खान और गायक आतिफ असलम सहित कई सेलेब्स के इंस्टा पर प्रतिबंध लगा है।