Bigg Boss 19: विवादित शो बिग बॉस में शामिल होने को लेकर एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Update: 2025-07-28 12:16 GMT

मुंबई। सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। वहीं आए दिन शो से जुड़े अडेट सामने आते रहते हैं। बिग बॉस के टेलीकास्ट होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो भी इस साल अक्टूबर से पहले ही टेलीकास्ट होने वाला है। खबरें थी इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी शामिल होने वाली है। हालांकि एक्ट्रेस ने अब चुप्पी तोड़ी है।


मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा कि सभी अफवाहों को खारिज कर रही हूं, मैं बिग बॉस नहीं कर रही और ना ही कभी करूंगी। थैंक्यू ...एक्ट्रेस की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसने शो में उनकी एंट्री की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।


मल्लिका शेरावत काफी साल पहले ही इंडिया से लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि काम के सिलसिले में एक्ट्रेस अक्सर भारत आती रहती हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को राजकुमार राव की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था। जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था।


सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 19 की तो ये शो इस बार अगस्त के आखिरी हफ्ते से शुरू हो सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने शो के प्रीमियर की डेट ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है। शो में इस बार कई दिलचस्प कंटेस्टेंट भी नजर आएंगे। 

Tags:    

Similar News