महागठबंधन की करारी हार पर तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान! बोले- कुछ लोगों ने धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत...
पटना। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत हुई है। महागठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के 1 विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिस कारण 5वीं सीट भी एनडीए ने जीत ली। वहीं चुनाव में हार के बाद अब तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
हम हमेशा उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सब जानते थे कि हमारे महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। शुरू में, हमारे पास 6 कम थे और NDA के पास 3 कम थे। लेकिन फिर भी, हमने उनके सामने झुकने के बजाय लड़ना चुना। हम हमेशा उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे। हम बाद में चार गैरहाजिरों को जवाब देंगे।
AIMIM के 5 सदस्यों ने हमारा साथ दिया
अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा नहीं दिया होता, तो आज हमारी जीत पक्की होती, क्योंकि हमने 6 की जरूरी संख्या पूरी कर ली थी। AIMIM के 5 सदस्यों ने हमारा साथ दिया और BSP ने भी हमारा साथ दिया। धोखा, फ्रॉड, मनी पावर, और एडमिनिस्ट्रेशन का गलत इस्तेमाल भाजपा की आदत है। सिर्फ बिहार राज्य में नहीं। हमने सुना है कि आज जहां भी चुनाव हुए, कई राज्यों में ऐसी ही बातें सामने आई हैं।