संगम का तट पीछे छूटा, अब समंदर बना मोनालिसा की प्रेम कहानी का गवाह, फैंस बोले ओ री किस्मत

Update: 2026-03-16 15:00 GMT

यह वही मोनालिसा है जो पिछले साल तक संगम तट पर माला बेचा करती थी। अब मोनालिसा की जिंदगी का तट बदल गया है, नया तट समंदर का है। इस तट पर इन दिनों मोनालिसा अपने पति फरहान के साथ समंदर के लहरों में गोते खा रही है। यह तट है केरल का, जो मोनालिसा की अप्रत्याशित जिंदगी का गवाह बन रहा है। यह अलग बात है कि जिंदगी आगे कौन करवट लेगी क्योंकि मोनालिसा और फरहान की अंतरजातीय विवाह पर परिजन और समाज ने बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

केरल के तट पर

बहरहाल मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें पति पत्नी आधुनिक लिबास में फैशनेबुल दिख रहे हैं। मोनालिसा ब्लैक एंड क्रीम शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आ रही हैं। उनके बाल गीले हैं और उन्होंने गले में माला और हाथ में ब्रेसलेट भी पहन रखी है। वहीं फरमान जींस और बनियान में हैं। दोनों को भीगे भीगे देखकर साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि उन्होंने समंदर में खूब आनंद उठाया। इस तस्वीर को देखकर फैंस बोले ओ री किस्मत।

जिंदगी की छलांग

मोनालिसा पिछले साल कुंभ के मेले में माला बेचते नजर आई थीं। उन पर एक निर्देशक की ऐसी नजर पड़ी कि मोनालिसा की किस्मत की आंख मायानगरी मुंबई में खुली। देखते देखते मोनालिसा फिल्म द मणिपुर फाइल्स की हिरोइन बन गई। बात यहीं नहीं ठहरी। हाल ही मोनालिसा ने फरहान से शादी कर ली। बहरहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि मोनालिसा का अगला कदम अब किस तट पर पड़ेगा।

Tags:    

Similar News