दिल्ली के लव कुश में श्रीराम बनकर आएंगे बॉबी देओल! दशहरा बनेगा यादगार, जानें बॉबी ने क्या कहा
नई दिल्ली। इस दशहरे पर दिल्ली की भव्य लव कुश रामलीला और भव्य होने वाली है। दरअसल, लव कुश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल इस समारोह में शामिल होंगे। बॉबी देओल राम बनकर रावण का दहन करते नजर आएंगे। यानी बॉबी बुराई पर अच्छाई की जीत का परचम लहराएंगे। वहीं उन्होंने खुद इस खबर पर मुहर लगाया है।
भारी भीड़ जुटने की उम्मीद
बता दें कि बॉबी देओल को लव कुश रामलीला समिति ने 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक लाल किला मैदान में रावण के पुतले का प्रतीकात्मक दहन करने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजकों के साथ शेयर किए गए एक वीडियो में बॉबी ने इस वार्षिक परंपरा का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जताई है। इस दौरान बॉबी ने कहा कि दिल्ली की रामलीला में इस बार मैं आ रहा हूं... तो मिलते हैं दशहरे पर। उनकी उपस्थिति से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
बॉबी की भागीदारी से उत्सव में स्टार पावर का तड़का लगेगा
लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने कहा कि बॉबी की भागीदारी से उत्सव में स्टार पावर का तड़का लगेगा। उन्होंने कहा कि बॉबी देओल की भागीदारी से यह दशहरा और भी शानदार और यादगार बन जाएगा। लाल किले में लव कुश रामलीला देश की सबसे आइकॉनिक रामलीलाओं में से एक है, जिसमें पौराणिक कथाओं और आधुनिक तमाशे का मिश्रण होता है और इसे देखने के लिए दिल्ली और उसके बाहर से दर्शकों भारी संख्या में पहुंचते हैं।