क्या आप भी घर में भोजन देते समय थाली में परोस देते हैं तीन रोटियां? जानें वास्तु नियम

Update: 2026-04-05 02:30 GMT

नई दिल्ली। क्या आप भी घर में भोजन देते समय थाली में सिर्फ तीन रोटियां परोस देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन परोसने और रोटियां रखने के कुछ खास नियम बताए गए हैं जिन्हें नजरअंदाज करने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण नियम थाली में एक साथ तीन रोटियां न रखना है।

 वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए

तीन रोटियों की मनाही

हिंदू धर्म में 3 अंक को शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मृतक के त्रयोदशी संस्कार से पहले निकाली जाने वाली थाली में ही 3 रोटियां रखी जाती हैं। जीवित व्यक्ति की थाली में एक साथ 3 रोटियां रखना अशुभ माना जाता है और ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ सकती है।

रोटियों की संख्या

थाली में हमेशा 1, 2 या 4 रोटियां ही परोसनी चाहिए। यदि किसी को तीन रोटियां देनी ही हों, तो तीसरी रोटी को दो टुकड़ों में तोड़कर दें ताकि संख्या बदल जाए।

परोसने का तरीका

रोटियां हमेशा थाली या प्लेट में रखकर ही लाएं। हाथ में लेकर रोटी परोसना अशुभ माना जाता है, इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं और परिवार में कलह बढ़ सकता है।

गिनकर न बनाएं

रोटियां कभी भी गिनकर नहीं बनानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गिनकर रोटी बनाना सूर्य और मंगल ग्रह को कमजोर करता है, जिससे धन की हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ताजा आटा

हमेशा ताजा गूंथे हुए आटे की रोटियां ही बनाएं। वास्तु के अनुसार, बासी आटे का इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

अतिरिक्त रोटियां

घर के सदस्यों की जरूरत से 4-5 रोटियां ज्यादा बनानी चाहिए। पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकालना शुभ माना जाता है।

Tags:    

Similar News