SRH vs LSG: आज लखनऊ और हैदराबाद की टीम के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट
हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं।
नई दिल्ली। आज यानी रविवार को आईपीएल 2026 का10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस सीजन आईपीएल में यह पहला मैच हैदराबाद में हो रहा है, जो कि दोपहर में खेला जाएगा। हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहला मैच हारी थी। लेकिन उसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जीत जीत दर्ज कर वापसी की।
कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं
हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं। वह जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद टीम को वापस जॉइन करेंगे। इसलिए कमिंस आज LSG के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। ईशान किशन उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे होंगे।
मिचेल मार्श और एडन मार्करम की जोड़ी आ सकती है नजर
लखनऊ ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में मिचेल मार्श और ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाई थी, लेकिन यह जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही। ऐस में LSG पिछले सीजन वाले ओपनिंग कॉम्बिनेशन मतलब मिचेल मार्श और एडन मार्करम के साथ जा सकती है।
हैदराबाद की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली रहती है। यहां हाई स्कोरिंग मुकाबला भी हो सकता है। आईपीएल में कुल 83 मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 35 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 47 मुकाबले जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह।