प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं, देशवासियों से की यह अपील

पीएम ने ईसा मसीह के प्रेम और दया के संदेश पर जोर दिया।

By :  Aryan
Update: 2026-04-05 04:35 GMT

नई दिल्ली। आज यानी रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ईस्टर 2026 के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पवित्र दिन को आशा, नवजीवन और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में शांति और खुशी की कामना की है। पीएम मोदी ने यीशु मसीह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज में करुणा, एकता और भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया है।

समाज में भाईचारे का किया आह्वान

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि ईस्टर का यह पवित्र दिन हर किसी के जीवन में शांति, खुशी और उजाला लेकर आए। उन्होंने यह भी कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं हमें दयालु बनने और समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के जरिए लोगों से अपील की कि वे प्रेम, करुणा और भाईचारे के मूल्यों को अपनाएं और समाज में सद्भाव को बढ़ावा दें। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि यह दिन आशा और नवीनीकरण का प्रतीक है, जो सभी के जीवन में उजाला लाए।

ईस्टर पर्व

यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि गुड फ्राइडे के दिन क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद यीशु मसीह पुनः जीवित हुए, जो जीवन में आशा, विश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है। ईस्टर का दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और सभाएं आयोजित की जाती हैं। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।



Tags:    

Similar News