पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट की जारी, जानें किनका कटा पत्ता

Update: 2026-04-04 17:39 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के लिए अपने प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है।

लिस्ट में पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

इसके साथ ही बीजेपी ने अब पश्चिम बंगाल में 294 में 292 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा, सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC को सत्ता से बेदखल करने की उम्मीद में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी की ओर से जारी की गई लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी विधानसभा सीट से अनुपम बिस्वास, दमदम उत्तर विधानसभा सीट से सौरभ सिकदर, मध्यमग्राम विधानसभा सीट से अनिंद्या राजू बनर्जी और उलुबेरिया पुरबा विधानसभा सीट से रुद्रप्रसाद बनर्जी को मैदान में उतारा है।

तीन सीटों पर उम्मीदवारों में किया बदलाव

इसके अलावा, पार्टी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों में बदलाव भी किया है। कौशिक सिद्धार्थ अब बसीरहाट उत्तर विधानसभा सीट से, अभिजीत सरदार बिष्णुपुर विधानसभा सीट से और शंकर सिकदर बेहाला पुरबा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Tags:    

Similar News