4 हजार करोड़ में बनी रामायण में किसे मिल रही सबसे मोटी रकम! जानें कितनी है सभी की फीस
मुंबई। नितेश तिवारी की आगामी मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' टीजर आने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म अपनी भारी-भरकम स्टार कास्ट और उनके वेतन को लेकर काफी चर्चा में है। खबरों के अनुसार, फिल्म का कुल बजट लगभग ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भगवान राम का किरादर निभा रहे हैं। रणबीर इस फिल्म के लिए हर पार्ट के 75 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी दोनों भागों के लिए कुल 150 करोड़ रुपये। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है।
कन्नड़ सुपरस्टार यश
कन्नड़ सुपरस्टार यश रामायण में 'रावण' का रोल निभा रहे हैं। उन्हें हर पार्ट के 50 करोड़ रुपये ले रहे हैं, यानी कुल 100 करोड़ रुपये। केजीएफ सीरीज के दौरान उनकी फीस 30-35 करोड़ रुपये के आसपास थी, लेकिन इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने अपनी फीस में तगड़ी बढ़ोतरी की है।
सनी देओल
बॉलीवुड स्टार सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। उन्हें हर पार्ट के लिए 20 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं, यानी कुल 40 करोड़ रुपये। यह फीस उनकी फिल्म 'गदर 2' की सफलता के बाद उनकी बढ़ी हुई मार्केट वैल्यू के बराबर है।
साई पल्लवी
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी को हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जिससे उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये हो गई है। रामायण में वह माता सीता के किरदार में दिखेंगी।
रवि दुबे की फीस
टीवी के मशहूर स्टार रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए करीब 2 से 4 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा पे-चेक है। टीवी से फिल्मों की ओर बढ़ते हुए रवि की मार्केट वैल्यू में भी जबरदस्त उछाल आया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
'रामायण: पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है, जबकि फिल्म का दूसरा हिस्सा दीवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।