सरकार की गलत विदेश नीति की वजह से लोग तेल-गैस की लंबी कतारों में फंसे हुए हैं... केन्द्र पर खरगे का वार
By : Anjali Tyagi
Update: 2026-04-04 08:37 GMT
नई दिल्ली। देश में गैस संकट बना हुआ है। ऐसे में सरकार इन बातों को अफवाह करार देती आ रही है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर देश में व्याप्त LPG (रसोई गैस) संकट को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज हम उनकी गलत विदेश नीति की वजह से भुगत रहे हैं।
क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- देश में गैस की समस्या है। लोग लंबी कतारों में फंसे हुए हैं। यह सबके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सरकार ध्यान नहीं दे रही है क्योंकि उनकी विदेश नीति सही नहीं है। आज हम उनकी गलत विदेश नीति की वजह से भुगत रहे हैं।