भारत के लिए खुशखबरी! इतनी एलपीजी लेकर सातवें एलपीजी टैंकर ग्रीन शान्वी ने होर्मुज को सुरक्षित पार किया
नई दिल्ली। भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल भारत का सातवां एलपीजी (LPG) टैंकर ग्रीन शान्वी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर लिया है।
46,650 मीट्रिक टन एलपीजी ला रहा जहाज
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन एलपीजी कार्गो लदा हुआ था। आने वाले दिनों में दो और भारत-ध्वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा और जग विक्रम भी हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना होंगे।
फारस की खाड़ी में अभी भी कुल 17 भारतीय जहाज मौजूद
ग्रीन शान्वी के ट्रांजिट के बाद अब फारस की खाड़ी में कुल 17 भारतीय जहाज मौजूद हैं। इनमें तीन अन्य एलपीजी टैंकर, चार कच्चे तेल के टैंकर, एक एलएनजी टैंकर, एक केमिकल प्रोडक्ट्स टैंकर, तीन कंटेनर शिप, दो बल्क कैरियर और दो जहाज नियमित मरम्मत (मेंटेनेंस) के लिए शामिल हैं।