120 वर्षीय दादी के अंतिम संस्कार के दौरान गंगा में नहाते समय चार पोते डूबे, इलाके में मातम

Update: 2026-04-04 12:00 GMT

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। दरअसल 120 वर्षीय दादी के अंतिम संस्कार के दौरान गंगा में नहाते समय उनके चार पोते (चचेरे भाई) डूब गए। यह हादसा हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर हुआ। इस घटना को सुन हर कोई हैरान रह गया।

120 वर्षीय दादी के अंतिम संस्कार में गए थे चारों पोते

हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के ग्राम मखदुमपुर गंगा घाट पर इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ चौकी के गांव जलालपुर निवासी 120 वर्षीय महिला भगवती देवी का अंतिम संस्कार करने के बाद भगवती देवी के भांजे के बच्चे अभिषेक, हिमांशु अपने चचेरे भाईयों दीपांशु, प्रियांशु व प्रदीप के साथ गंगा जी में नहाने के लिए उतरे। लेकिन बहाव ज्यादा होने की वजह से पांचों लोग गंगा में बहने लगे. पांचों को डूबता देख रिश्तेदार राहुल ने किसी तरह प्रदीप को तो बचा लिया। लेकिन बाकी चारों लोग गंगा की तेजधार में बह गए।

युवकों की चल रही है खोजबीन, नहीं मिला कोई सुराग

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ मवाना पंकज लवानिया, हस्तिनापुर थाना पुलिस, अग्निशमन विभाग के गोताखोरों के साथ मखदुमपुर पहुंच गए और डूबे हुए युवकों की तलाश में घंटों गंगा नदी में तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व नायब तहसीलदार नितेश सैनी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं डूबे हुए युवकों की तलाश तेज की गई है। पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है।

Tags:    

Similar News