Bollywood Holi: आरके स्टूडियो की वो मस्तीभरी होली , फिल्मी सितारे होते थे रंगो में सराबोर, आज की पार्टियां हैं फीकी

चेंबूर के इस स्टूडियो में सफेद लिबास में आने वाले सितारों का स्वागत रंगों से भरे टब में डुबकी लगाकर होता था

Update: 2026-03-04 06:39 GMT

मुंबई। जब बॉलीवुड में होली की बात होती है, तो सबसे पहला नाम चेंबूर के आरके स्टूडियो का आता है। हिंदी सिनेमा में पूराने दिनों में होली का मतलब पहले आरके स्टूडियो हुआ करता था। राज कपूर की पार्टियां केवल एक जश्न नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक धागे में पिरोने का काम करती थी। उस वक्त चेंबूर के इस स्टूडियो में सफेद लिबास में आने वाले सितारों का स्वागत रंगों से भरे टब में डुबकी लगाकर होता था। उस जमाने में अमिताभ बच्चन से लेकर दिलीप कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी जमीन पर बैठकर होली खेलते थे। वहीं, आज के दौर में चकाचौंध वाली होली होती है।

रंगों से भरी टंकी में लगवाई जाती थी डूबकी 

आरके स्टूडियो की होली में रंगों से भरी टंकी बनाई जाती थी। उस वक्त परंपरा यह थी कि जो भी कलाकार या मेहमान आता, उसे सीधे उस टब में डुबकी लगवानी पड़ती थी। आरके स्टूडियो में होली में शालीनता भी थी और बहुत मस्ती भी, वहां से कोई बचकर नहीं जा सकता था। अगर कोई एक बार अंदर गया तो समझो रंगों से सराबोर होकर ही बाहर निकलता था।  माहौल इतना अपनापन वाला होता था कि बड़े-बड़े स्टार्स भी जमीन पर बैठकर खाना खाते और ढोलक की थाप पर नाचते थे।

ठंडाई और भांग पीकर होती थी मस्ती

ठंडाई और भांग के साथ-साथ संगीत में सब डूब जाते थे कि शाम कब हो जाती, पता ही नहीं चलता था। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, देव आनंद से लेकर हेमा मालिनी और रेखा तक, हर कोई यहां आते थे। सभी सितारे सफेद कपड़ों में आते और कुछ ही मिनटों रंग जाते थे।

होली की चमक धीरे- धीरे पड़ी फीकी

आज के दौर में पैपराजी और सोशल मीडिया के चलते सितारे अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। अब पार्टियां ब्रांड एंडोर्समेंट और पीआर एक्टिविटी का हिस्सा बन गई हैं। होली की वो चमक फीकी पड़ गई है।

Tags:    

Similar News