ब्रज के मथुरा में लट्ठमार होली, काशी में छाया भक्ति का रंग, अयोध्या में संतों ने इस तरह से मनाया रंगोत्सव...

दिल्ली में भी स्टेडियम और कॉलोनियों में बड़े कलर पार्टी, डीजे और रेन डांस का आयोजन किया गया है, जहां युवा जमकर मस्ती करने में लगे हैं।

Update: 2026-03-04 05:37 GMT

 नई दिल्ली। आज पूरे देश में होली की धूम छाई हुई है।  दिल्ली, मथुरा, वाराणसी और अयोध्या में रंग और संगीत की मस्ती दोनों एक साथ देखने को मिल रहा है। आज लोग गुलाल और पानी से एक-दूसरे को सराबोर करने में लगे हैं। दिल्ली में भी स्टेडियम और कॉलोनियों में बड़े कलर पार्टी, डीजे और रेन डांस का आयोजन किया गया है, जहां युवा जमकर मस्ती करने में लगे हैं। हर तरफ रंगों की छटा बिखर रही है।

ब्रज में लट्ठमार होली खेली जा रही है

मथुरा-वृंदावन में भगवान कृष्ण की लीला के मुताबिक होली का उत्सव मनाया जा रहा  है। जहां भक्त बांके बिहारी मंदिर और अन्य मंदिरों में रंग खेलते हुए फगुआ गीत गा रहे हैं। ब्रज क्षेत्र में लट्ठमार होली खेली जा रही है। टोलियां सड़कों पर नाच-गाकर उत्सव मनाती दिख रही हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर में होली का रंग छाया है

काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास भी होली का आध्यात्मिक रंग छाया हुआ है, जहां होली गीतों के साथ लोग रंगोत्सव जारी है। वहीं, अयोध्या में हनुमानगढ़ी और राम मंदिर परिसर में भक्त गुलाल लगाकर होली मना रहे हैं, जहां नागा साधु और संत भी शामिल होकर रंगों का आनंद ले रहे हैं। यूपी में इस को त्योहार एकता, खुशी और सांस्कृतिक विविधता से मनाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News