पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बम ब्लास्ट, कई लोगों के हताहत होने की आशंका, इमरजेंसी लागू

Update: 2026-02-06 09:39 GMT

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद में बम ब्लास्ट हुआ है। इस आतंकी वारदात में कई लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ये एक आत्मघाती बम ब्लास्ट बताया जा रहा है। ये धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। 

Tags:    

Similar News