ईरान-अमेरिका दोनों बातचीत के लिए तैयार, तुर्किए को छोड़ इस देश में बैठक होगी आयोजित, जानें क्या है मास्टरप्लान

अमेरिका ने वहां अपनी सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है और ईरान को चेतावनी दी है कि यदि बातचीत नाकाम रही तो कार्रवाई हो सकती है।

Update: 2026-02-05 05:43 GMT

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच आखिरकार प्रस्तावित बातचीत पर निर्णय होने जा रहा है। दरअसल दोनों देशों के बीच बातचीत टूटने की कगार पर आ गई थी। वहीं, अब दोनों देश फिर से बातचीत करने को तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक, यह अहम बैठक अब शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में होगी। बता दें कि पहले यह बैठक तुर्किये में आयोजित होने वाली थी।

ईरान के विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि बैठक अब मस्कट में होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका के साथ परमाणु को लेकर बातचीत आगामी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मस्कट में होगी। उन्होंने इस बैठक के आयोजन के लिए ओमान का धन्यवाद भी किया।

अमेरिका ने सेना की मौजूदगी बढ़ा दी

अमेरिकी अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि बातचीत होगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब इलाके में तनाव बहुत अधिक है। अमेरिका ने वहां अपनी सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है और ईरान को चेतावनी दी है कि यदि बातचीत नाकाम रही तो कार्रवाई हो सकती है।

पहले मुद्दों पर बात को तैयार नहीं था ईरान

पहले ऐसा लग रहा था कि बातचीत टूट जाएगी। ईरान ने स्पष्ट कहा था कि वह अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों या इलाके से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात नहीं करेगा।

बातचीत के लिए रखी शर्त

अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उसकी कुछ शर्त के साथ। उन्होंने कहा कि यदि बातचीत से कोई ठोस नतीजा निकालना है तो उसमें कुछ अहम मुद्दे शामिल करने होंगे।

ट्रंप ने दिया बयान

ईरान के रुख को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता को चिंता करनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि मैं कहूंगा कि उन्हें बहुत अधिक चिंतित होना चाहिए। अरब और मुस्लिम देशों ने व्हाइट हाउस से अपील की कि वह बातचीत को छोड़े नहीं। इसके बाद दोनों पक्ष फिर से बातचीत की मेज पर लौटने को तैयार हुए।

Tags:    

Similar News